सुर्खियां

विश्व क्षय दिवस 24 मार्च 2026 कार्यक्रम विवरण

कोटा – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गायत्री साहू (जिला भाजपा मोर्चा ग्रामीण महिला अध्यक्ष), श्री प्रतीक त्रिवेदी (विधायक प्रतिनिधि), पूर्व पार्षद गंगीया बाई एवं डॉ. निखिलेश गुप्ता (खण्ड चिकित्सा अधिकारी) उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्रीमती श्वेता सिंह (बीपीएम), श्री राहुल दुबे (एसटीएस) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


इस अवसर पर उपस्थितजनों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जिसका समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार संभव है। रोगियों को नियमित दवा सेवन, पोषणयुक्त आहार तथा सरकार द्वारा संचालित निक्षय पोषण योजना के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। आमजन से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति में लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच कराएं।
टीबी मरीजों को ए.सी.सी.एल. से प्राप्त प्रोटीन पाउडर का वितरण किया गया। साथ ही निक्षय निरामय 100 दिवसीय अभियान (द्वितीय चरण) के संबंध में जानकारी दी गई तथा लक्षित ग्रामों में आगामी समय में शिविर लगाकर एक्स-रे कैम्प आयोजित करने की योजना बताई गई।
अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु शपथ ली गई तथा जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!