
कोटा – थाना क्षेत्र में हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई “प्रहार अभियान” के तहत की गई, जिसमें सभी प्रकार के अपराधों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।

दिनांक 22 मार्च 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मृतक मोहन पाण्डेय का पूर्व में आरोपी राजाराम साहू से विवाद हुआ था। विवाद की वजह लकड़ी चोरी कर उसे होलिका दहन में जलाने की बात को लेकर हुई कहासुनी और मारपीट थी।
इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची। घटना के दिन जैसे ही मोहन पाण्डेय अपने घर पहुंचे, आरोपियों ने टांगिया, लाठी और डंडों से उन पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को घसीटकर घर के आंगन में डाल दिया।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी शरद कौशिक पर भी आरोपियों ने हमला किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामला दर्ज होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 23 मार्च 2026 को सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
राजाराम साहू
देवीप्रसाद साहू
प्रदीप साहू
आशा बाई साहू
वृंदा बाई साहू
चैतराम साहू
जप्ती
01 नग लोहे का टांगिया
लकड़ी का फंटा
धाराएं
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 115(2), 296, 351(3), 190, 191(3), 331(7), 332 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना कोटा के निरीक्षक नरेश चौहान सहित पुलिस टीम—प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, संजय श्याम एवं दीप सिंह कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
