सुर्खियां

कोटा में विद्युत विभाग के अधिकारीयों -कर्मचारियों की 15 टीमों द्वारा एक साथ छापा, मचा हड़कंप 16 विद्युत उपभोक्ताओं को 6 लाख की बिजली चोरी करते पकड़ा

कोटा – कोटा में बिजली चोरी की शिकायतों पर बिजली विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। अधीक्षण यंत्री श्री सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में 60 अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। एक घर में मीटर से छेड़‌छाड़ का मामला भी सामने आया है। विभाग ने करीब 5 लाख रुपए से अधिक की बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

छापा मारने पहुंची बिजली विभाग की टीमे

दिनांक 28.02.2026 कोटा उपसंभाग में.. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी बिलासपुर की कार्यपालक निर्देशक श्री ए0के0 अम्बष्ट के निर्देशन मे, अधीक्षण अभियंता श्री एस०के०जांगडे बिलासपुर (वृत्त) एंव कार्यपालन अभियंता पेन्ड्रारोड श्री एन०पी०सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रो में विद्युत कनेक्शन की सघन जांच अभियान चलाया गया l
सुबह करीब 11 बजे
कोटा में टीम को एकत्रित कर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। कार्रवाई पांच घंटे तक चली। जांच में 08 मामले मीटर बाईपास, 06 मामले हुकिंग, 2 मामले घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग और 01 मीटर मे संचित यूनिट के पाया गया ।

उक्त अभियान में 149 नग विद्युत कनेक्शनों की जांच किया गया जिसमें 16 नग विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पाया गया, जिस पर विद्युत अधिनियम 2003 के धारा 135 के तहत कार्यवाही की गई। बिजली चोरी के मामले में इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है-

श्री गंगा राम साहू धौराभाटा,
श्री बिसाहू राम साहू धौराभाटा,
श्री तीरथ राम साहू धौराभाटा,
श्री नरेन्द्र कुमार साहू करगीकला,
श्री नरेश कुमार मिश्रा करगीखुर्द, श्रीमति सरस्वती तंबोली करगीखुर्द,
श्री भानू प्रताप सिंह
नवागांव,
श्री रामझुलन जयसवाल नवागांव,
श्री माधव प्रताप चतुर्वेदी, नवागांव,
श्री रूपचंद्र नवागांव,
श्री कमल प्रीत सिंह फिरंगीपारा कोटा,
श्री प्रतीक गुप्ता स्टेशन रोड कोटा,
श्री बिसाहू राम साहू नवागांव
श्री मोहन लाल देवांगन नवागांव,
श्री बजरंग दास मानिकपुरी नवागांव,
श्री भुपेंद्र कुमार साहू नवागांव

उक्त अभियान में 60 अधिकारीयों – कर्मचारीयों की 15 टीमे शमिल रही, जिसमें कार्यपालन अभियंता श्री एन०पी० सिंह पेन्ड्रारोड, सहायक अभियंता श्री वी०पी० यादव कोटा, श्री राजेन्द्र गोंड रतनपुर, श्री कौशल जयसवाल सिपत, श्रीमति दिलेश्वरी पेन्ड्रारोड, श्री जाफर मलिक मरवाही, श्री प्रमोद चौबे सकरी, कनिष्ठ अभियंता श्री आशीष कुमार कोटा, श्री अरूण कुमार साहू बेलगहना, श्री भुनेश्वर साहू पेन्ड्रारोड (ग्रा०), श्री निखिल पेन्ड्रारोड (श०), श्री अमित यादव सिवनी, सुश्री प्रतिमा पटेल पेन्ड्रारोड, श्रीमति मीना कँवर कोटमी के साथ लाइनमैन व तकनीकी कर्मचारी शमिल रहे ।

सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। – श्री सुरेश जांगड़े, अधीक्षण यंत्री, बिजली विभाग ग्रामीण

Back to top button
error: Content is protected !!