

कोटा – विकासखंड में अखंड ज्योति कलश दर्शन कार्यक्रम जिला समन्वयक श्रीमती नंदनी पटनवार के मार्गदर्शन एवं परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा तथा वंदनी माता भगवती देवी शर्मा की सूक्ष्म संरक्षण में संपन्न हुआ।
यह पावन ज्योति कलश यात्रा मां महामाया मंदिर रतनपुर से प्रारंभ होकर सिद्ध आश्रम बेलगहना होते हुए कोटेश्वर महादेव मंदिर, कोटा करगी रोड पहुंची। इस दौरान कोटा विकासखंड के लगभग 70 गांवों में श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती नंदनी पटनवार के साथ रामकुमार श्रीवास (प्रभारी, बिलासपुर), उद्योग प्रजापति (ब्लॉक समन्वयक, तखतपुर), डॉ. फेकू लाल साहू (ब्लॉक समन्वयक, कोटा), टिंकू बैंसवाडे, शिवचरण साहू (संचालक, गायत्री प्रज्ञा पीठ स्कूल कर्रा), डॉ. महेंद्र कश्यप, दिनेश पांडे (गायत्री प्रज्ञा पीठ नवागांव रतनपुर), राधेश्याम साहू (गुरुजी), राजा राम साहू, प्रतिमा राजपूत, सरिता कंवर, शरद जायसवाल, छेदीलाल कश्यप, पुजारी राम कौशिक (गुरुजी), अवतार सिंह, सर्विस लाल साहू, रामभरोस साहू, डॉ. श्रवण साहू, भरत साहू, भागवत प्रजापति, विष्णु अग्रवाल, मनजीत सिंह पवार, संतोष जायसवाल (गुरुजी), अनीता नंदिनी साहू, शैल साहू, महेश तिलवानी, रामकिशन, डॉ. संजीव पवार, रामायण साहू, प्रमिला साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।
इस आयोजन के माध्यम से आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों के प्रसार एवं समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त ग्रामवासियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


