

कोटा – कोटेश्वर महादेव की पावन नगरी कोटा में 15 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ सात दिवसीय कोटेश्वर महोत्सव 22 फरवरी, रविवार को ऐतिहासिक समापन के साथ संपन्न हुआ। नगर पंचायत कोटा द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का वातावरण बना दिया।

महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। समापन दिवस पर कोटा मेला में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। यह आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं वर्तमान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, राम सेवक पैकरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट उपस्थिति में मोहित जायसवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण बिलासपुर; श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा; श्रीमती गौरी काशी साहू, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत; काशीराम साहू; बजरंग जायसवाल; सुशील पांडे; के.आर. साहू; गायत्री साहू; एस. मनहर; पार्षद वेंकट अग्रवाल, भागवत साहू एवं जय मरावी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति रही।

महोत्सव के सफल आयोजन ने कोटा नगर को सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है। स्थानीय नागरिकों ने इसे ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अपेक्षा व्यक्त की



