सुर्खियां

जनपद पंचायत बिल्हा के सभी पंचायतों में एनआरएलएम टीम की विहान क्रेडर के दीदीयों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत अपूर्ण आवासों में प्रगति लाने हेतु चलाया गया महाअभियान

बिलासपुर – जनपद पंचायत बिल्हा के सभी पंचायतों में एनआरएलएम टीम  की विहान क्रेडर के दीदीयों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत सभी अपूर्ण आवासों में प्रगति लाने हेतु महाअभियान चलाया गया इसी कड़ी में विकास खंड बिल्हा के अंतर्गत आने वाले  ग्राम पंचायत नेवसा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण  वर्ष 2016 से 2026 तक  स्वीकृत  अप्रारंभ, अधूरे आवासों  को प्रगति लाने के लिए FLCRP/ RBK/सक्रिय महीला, बैंक सखी, कृषि सखी,पशु सखी ,आवास मित्र और सचिव के द्वारा अधूरे अप्रारंभ सभी आवासो को 31मार्च 2026 तक अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए नेवसा पंचायत में निरिक्षण किया गया जिसमें सभी हितग्राहियों को जल्द से जल्द आवास के कार्य को पूरा करने के लिए हितग्राहीयो को  कहा गया, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण देश का महत्वपूर्ण योजना में से एक है, शासन प्रशासन सभी पात्र व्यक्तियों तक इस योजना को पहुंचना ही शासन का मुख्य उद्देश्य है।

Back to top button
error: Content is protected !!