

कोटा – नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 116 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर के समाजसेवी विष्णु अग्रवाल द्वारा 1 लाख रुपये की लागत से निर्मित साइकिल स्टैंड का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा (अध्यक्ष, वन विकास निगम एवं पूर्व गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने अपने संबोधन में कहा कि निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाली छात्राओं के भविष्य को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के दूरगामी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू ने की। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुलेश पाण्डेय, बजरंग लाल जायसवाल, महाराज नायक, निलेश भार्गव, दुर्गेश साहू, सचिन जैन, रामलाल साहू, रामकुमार साहू, बैकुंठ नाथ जायसवाल, मोहन श्रीवास, सुश्री अंजना चौकसे, वेंकटलाल अग्रवाल, गिरिराज पुरी गोस्वामी, राम कुशल साहू, कौशल साहू, अमन अग्रहरि, देव किशन साहू, सूरज साहू, कमल आहूजा, मोहन कोरी, विनोद गुप्ता, सतीश तिवारी, उत्तम प्रजापति, विश्वनाथ पटेल, जय मरावी, ज्ञान सिंह ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुलेश पाण्डेय ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. रामबाबू गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र मिश्रा, संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी, विद्यालय के व्याख्याता, शिक्षकगण, कार्यालय स्टॉफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
यह आयोजन बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।



