सुर्खियां

गैर इरादातन हत्या कर साक्ष्य को मिटाने वाले फरार आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा – चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत  सभी अपराधों के रोकथाम करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना कोटा के अपराध क्रमांक 1041/2025 धारा 105,238,3(5) बी.एन.एस. के अपराध में फरार आरोपियों के पतासाजी दौरान आरोपियों के घर आने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में  ग्राम नर्मदा डिंडोल में रेड कार्यवाही कर आरोपी मनहरण सिंह उर्फ नवापरिहा पिता झैनू सिंह मरावी को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य आरोपी मालिकराम मरावी पिता नैनसिंह  मरावी के द्वारा माननीय जे एम एफ सी न्यायालय कोटा में समर्पण करने पर  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक नहारु राम साहू,  आरक्षक 1356 संजय श्याम का विशेष भूमिका रही।

नाम आरोपी : –

1- मालिकराम मरावी पिता नैनसिंह मरावी उम्र 27 वर्ष निवासी धनरास थाना कोटा जिला बिलासपुर
2- नवापरिहा उर्फ मनहरण सिंह पिता झैनू सिंह मरावी उम्र 50 वर्ष निवासी नर्मदा डिंडोल थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Back to top button
error: Content is protected !!