सुर्खियां

तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

बिलासपुर – ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड ने तिवरता कोल वाशरी परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श का लाभ लिया।

शिविर सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विशेष ध्यान सर्दी-जुकाम, बुखार, त्वचा रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच पर दिया गया। चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श और निवारक उपाय सुझाए। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

डॉक्टरों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छ जीवनशैली और संतुलित आहार के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया। ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी सवाल चिकित्सकों से पूछे और विशेषज्ञ सलाह प्राप्त की।

तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड के जीएम बिन्नी बाबु ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना समय की मांग है। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविर शुरुआती स्तर पर बीमारियों की पहचान करने में मदद करते हैं और समय रहते उपचार की संभावना बढ़ाते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी, ताकि ग्रामीण स्वस्थ रहें और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य वातावरण कायम हो।

Back to top button
error: Content is protected !!