

गौरेला पेंड्रा मरवाही: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की मांग पर मरवाही विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़को का जाल बिछेगा इस हेतु विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।
मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने बताया कि उनकी मांग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मरवाही विधानसभा में मेन रोड से हरिपुर पहुंच मार्ग हेतु 378.312 लाख रुपए, साल्हेघोरि टेढ़गापानी पहुंच मार्ग हेतु 146.982 लाख रुपए, नाका से टिपका पानी , कटरा से चिल्हन टोला सहित कुल 8 प्रमुख ग्रामों की मुख्य सड़क निर्माण हेतु जिसकी कुल लंबाई 25 किलोमीटर सड़क के निर्माण हेतु 22 करोड़ रुपए से अधिक की मांग को स्वीकृति प्रदान की गई है, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने इस हेतु प्रदेश के विकास पुरुष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है उन्होंने कहा कि मरवाही आदिवासी बहुलता वाली विधानसभा में इतनी बड़ी स्वीकृति से निश्चित ही गांव शहरों से जुड़ जायेगे जल्द ही विभाग द्वारा निविदा संबंधी कार्य हेतु प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा ।



