सुर्खियां

कोटा क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से पुलिस अलर्ट, रात में सख्त निगरानी

बिलासपुर – जिले के कोटा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पुब्लिक टाइम्स24न्यूज.कॉम की टीम ने धर्मनगरी रतनपुर थाना क्षेत्र में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था का ज़मीनी जायज़ा लिया।

कड़ाके की ठंड के बावजूद पुलिस जवान मुस्तैदी से ड्यूटी करते नज़र आए। जांच के दौरान रतनपुर के महामाया चौक और शनिचरी चौक पर बनाए गए चेकिंग पॉइंट्स पर राइफल से लैस दो-दो जवान तैनात मिले।

पूरे क्षेत्र में रात के दौरान सुरक्षा का अतिरिक्त घेरा बनाया गया है। कुल मिलाकर आठ पुलिस जवान सक्रिय रूप से गश्त और निगरानी में लगे हुए हैं। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रातभर गश्त और चेकिंग अभियान को सख्ती से लागू किया गया है।
पुब्लिक टाइम्स24न्यूज.कॉम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

Back to top button
error: Content is protected !!