सुर्खियां

मरवाही वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों का दल पहुंचा, फसलों को पहुंचाया नुकसान, हाथियों के नजदीक पहुँच जान जोखिम में डाल रहे लोग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों का एक दल पहुंच गया है। यह दल पसान रेंज से विचरण करते हुए मरवाही के नाका जंगल में पहुंचा और वहां डेरा जमाए हुए है।

विचरण के दौरान हाथियों ने तीन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, एक हाथी सड़क पार करके मगुरदा की ओर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथियों को करीब से देखने पहुंच रहे हैं, जिससे वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

मरवाही रेंज के वन कर्मचारी हाथियों की सतत निगरानी में जुटे हुए हैं। विभाग द्वारा ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और हाथियों से उचित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है। लोगों से सतर्क रहने और हाथियों के नजदीक न जाने की अपील की गई है।

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है ताकि आगे किसी अनहोनी को रोका जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!