

गौरेला पेंड्रा मरवाही : राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीपीएम जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 12, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जीपीएम जिले की ओर से चार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी ने अपने-अपने वजन वर्ग में पदक जीतकर दबदबा कायम किया।
– खेलन सिंह ने 59 किग्रा सीनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
– सोनू प्रजापति ने 66 किग्रा जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता।
– फैयाज अंसारी ने 74 किग्रा मास्टर वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
– मोनू गोस्वामी ने 120 किग्रा सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक (पावर लिफ्टिंग और ओपन बेंच प्रेस) अपने नाम किए।
विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच मोनू गोस्वामी को दिया, जो स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय रजत पदक विजेता हैं। इन उपलब्धियों से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और खिलाड़ियों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।


