सुर्खियां

विश्वमानवाधिकार दिवस पर ग्राम पंचायत अमने में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कोटा – माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिराजुद्दीन कुरैशी जी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के  सचिव श्री अनिल कुमार चौहान जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 10/12/2025  को विश्वमानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत अमने के पंचायत भवन मे किया गया।

उक्त शिविर में (तालुका विधिक सेवा समिति कोटा) के माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती दीप्ति बरवा जी के द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को उक्त संबंध में लोगो के मूल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई , तथा आगामी नेशनल लोक अदालत , घरेलू हिंसा,साइबर क्राइम , निः शुल्क अधिवक्ता, भरण पोषण अधिनियम, इत्यादि कानूनी संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। उक्त शिविर में पैरा लीगल वॉलिंटियर विवेक कुमार गेरे, संदीप मिश्राम, सरपंच एवं उप सरपंच उपस्थित थे ।

Back to top button
error: Content is protected !!