सुर्खियां

30 तारीख से लापता 25 वर्षीय युवक की मिली लाश, अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर तालाब में फेंकी लाश

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम घोरामार में 25 वर्षीय युवक की तालाब में तैरते हुई लाश मिली जिसकी सूचना कोटा पुलिस को मिली  मौके पर पहुँच कर कोटा पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक के परिजनों ने धीरज कुमार साहू के रूप में शव की पहचान की।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोरामार निवासी धीरज साहू 30 नवंबर की रात 8:30 बजे खाना खाने के बाद अपने घर से मुर्गी फार्म हाउस जाने निकला था। जिसके बाद से वह लापता था। परिजनों ने कोटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह घोरामार के फेकू बँधानी तालाब में लाश तैरते हुए मिली। कोटा पुलिस टीम व फॉरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुचकर जांच शुरू की। और मृतक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया तो युवक के शरीर में पत्थर बंधे हुए थे। अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर उसके शरीर में दो बड़े बड़े पत्थर बांध कर तालाब में फेंक दिया था।
कोटा पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!