सुर्खियां

शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के द्वारा एड्स दिवस के अवसर पर ग्राम करगीखुर्द में जागरूकता रैली आयोजित

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया और ग्राम करगीखुर्द में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ संजू पाण्डेय ने अपने उद्बोधन ने बताया एचआईवी संक्रमण के कारणों की सही जानकारी से ही बचाव संभव है।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने अपने उद्बोधन और स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली के माध्यम से ग्राम करगीखुर्द में एच.आई.व्ही एवं एड्स के लक्षण, संक्रमण, भ्रांतियों और रोकथाम के उपाय के बारे में ग्रामवासियों को विस्तार से जानकारी दी. इस जागरूकता कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Back to top button
error: Content is protected !!