सुर्खियां

कोटा की बेटी हिमांशी नामदेव सब इंजीनियर बनी, नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज साहू तथा पार्षद बोहरा ने किया सम्मान

बिलासपुर – कोटा के प्रतिष्ठित नागरिक तथा नामदेव समाज के प्रमुख दुर्गा प्रसाद नामदेव तथा सविता नामदेव की बेटी हिमांशी नामदेव ने व्यापम की परीक्षा में प्रदेश में ओबीसी वर्ग में प्रथम स्थान तथा प्रदेश में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करके  लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता पद को सुशोभित किया है।  प्रदेश शासन के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने हिमांशी नामदेव को  नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जी पी एम जिले में जिले में उनकी नियुक्ति लोक निर्माण विभाग कार्यपालन
अभियंता पेंड्रा संभाग पेंड्रा रोड में सब इंजीनियर के पद पर नियुक्ति की गई है। कोटा नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने नीलम नीलम आज उनके निवास में पहुंचकर नामदेव समाज के साथ बेटी हिमांशी नामदेव का सम्मान किया। तथा कोटा एवं नामदेव समाज में  युवाओं के लिए  नव नियुक्त सब इंजीनियर को मार्गदर्शन बताया। 


अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा तथा कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा की अगवाई में हिमांशी नामदेव को समाज की ओर से सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर कोटा नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू , तथा वार्ड 5 की पार्षद  बहुरा संतोष यादव ने  हिमांशी नामदेव श्रीफल साल तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । नगर पालिका अध्यक्ष सरोज साहू का कहना है कि हिमांशी नामदेव ने उप अभियंता के पद पर सफलता हासिल करके कोटा का नाम रोशन किया है तथा नामदेव समाज का नाम रोशन किया है। नामदेव समाज के युवाओं के लिए हिमांशी एक प्रेरणा है। फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने हिमांशी नामदेव को सम्मानित करते हुए कहा है कि समाज की बेटी ने बिलासपुर और कोटा का नाम रोशन किया है और राज्य प्रशासन की सेवा में एक अच्छे पद पर हमारे समाज की बेटी ने सफलता हासिल की है और यह समाज की युवाओं के लिए प्रेरणा साबितहोगी। शिवकुमार वर्मा नै बेटी हिमांशी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर फेडरेशन के राकेश वर्मा, शिव शंकर नामदेव सलाहकार विवेकवर्मा, अखिल वर्मा, संपत नामदेव,  पूर्व पार्षद विनोद नामदेव तथा तथा उप अभियंता के माता-पिता दुर्गा प्रसाद नामदेव सविता नामदेव तथा उनकी बड़ी माता कुसुम  नामदेव उपस्थित थी।

Back to top button
error: Content is protected !!