सुर्खियां

जनपद पंचायत कोटा में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशे से दूर रहने जनपद अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

कोटा – जनपद पंचायत कोटा द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत जनपद पंचायत कोटा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं उन्हें इससे दूर रहने हेतु प्रेरित करना था। जनपद पंचायत कोटा के परिसर में आयोजित किया गया, जिसमे  श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज अध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा , बजरंग जायसवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा कोटा एवं समस्त कार्यालयीन कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष व अधिकारियों ने नशे के प्रकार, उसके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।


इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, बजरंग जायसवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा कोटा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित समस्त कार्यालयीन कर्मचारी की उपस्थिति में नशा मुक्त समाज हेतु शपथ लिया गया।

कोटा विकास खण्ड में नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके और उन्हें एक स्वस्थ, सुरक्षित व सकारात्मक जीवन जीने हेतु प्रेरित किया जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!