
ताहिर अली रतनपुर – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया का अल्प समय के लिए रतनपुर प्रवास हुआ, पाली से रतनपुर महामाया चौक पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रतनपुर के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप के नेतृत्व में आतिसि स्वागत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल योगराज टिकरिया बिलासपुर में संभागीय सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे जो की अल्प समय के लिए रतनपुर महामाया चौक पर रुके,,, जिनका रतनपुर युवा मोर्चा के ऊर्जावान युवाओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत सत्कार किया गया युवाओं ने अपने युवा नेता को अपने बीच पाकर बहुत उत्साहित दिखे और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया।

इस अवसर पर रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष लव कुश कश्यप, उपाध्यक्ष बिनु निराला एवं पार्षद गण वह भाजपा संगठन के भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप महामंत्री ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, राजू मानिकपुरी, शंकर राव,संदीप राव, दीपेश जलकारे, दुर्गेश राजा अभिलाषा बघेल, सुषमा कश्यप, शिवानी सोनी, दीपक विजय और युवा मोर्चा की पूरी टीम मौजूद रही।