
कोटा – थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार को एक छह वर्षीय बालिका जब घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान बिलासपुर से अपने नाना नानी के घर आये एक 13 वर्षीय लड़का उसे बहलाकर अपने नाना के घर ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई।

जब बालिका की बड़ी बहन लड़के के नाना के घर पहुँची तब उसने देख लिया और अपने स्वजन को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता के परिवार वाले कोटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री सोमवार के 12 बजे के आसपास घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान घर के पास रहने वाले व्यक्ति के यहां 13 वर्षीय लड़का आया हुआ है।
कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते इस मामले में किशोर के खिलाफ धारा 64 BNS, 4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किशोर बालक को थाना ले आई है।
