
कोटा – शासकीय हाईस्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला बछाली खुर्द में शाला प्रवेश सह न्यौता भोज श्री बबलू दुर्गा कश्यप भाजपा मंडल अध्यक्ष रतनपुर के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 04/07/2025 दिन शुक्रवार को आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में श्री तिरिथ राम यादव पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति चपोरा,श्री ज्वाला कश्यप भाजपा महामंत्री,श्री सीता राम निर्मलकर,SMDCअध्यक्ष ,श्री पुरषोत्तम राजपूत जी,श्री गोपाल श्रीवास जी,श्रीमती नवनीत जायसवाल,श्री मती कुसुम राजपूत,श्री रामकुमार मरावी,श्रीविष्णु राजपूत जी, संस्था के प्राचार्य गुलाब साहू प्रधान पाठक श्री राजेन्द्र कुमार चतुर्वेदी,व्याख्याता रामनाथ राज,श्री मनहरण पोर्ते ,मेलुराम पोर्ते शिक्षक एवं श्री दिनेश पाण्डेय प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला बिरागहनी,श्री मोहन लाल साहू, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला भैसाझार ,श्रीमती रत्ना सोनी शिक्षिका डबरीपारा की गौरवमय उपस्थिति में कक्षा 9 वीं एवं 6 वीं के बच्चो को माला पहनाकर,मिठाई खिलाकर ,तिलक लगा कर प्रवेश उत्सव मनाया गया।जिसमे बच्चो को निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया साथ ही सभी बच्चो को न्यौता भोज कराया गया।