
कोटा – नगर पंचायत कोटा में नगरीय निकाय चुनाव का मतगणना आज 15 फरवरी को हुआ। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सहित 15 पार्षद चुनाव में थे।


वही कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद सहित पार्षद पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। कांग्रेस पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीनू प्रकाश जायसवाल मैदान में थी तो वही भाजपा से अध्यक्ष पड़ के लिए प्रत्याशी श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू मैदान में थी।


सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुआ भाजपा प्रत्याशी प्रत्येक वार्ड से बढ़त बनाते हुए विजय हासिल किया, जीत की खुशी में पूरे भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों सहित भाजपा के 12 वार्डो के विजयी पार्षदो ने विजय जुलूस निकालकर नगर का भ्रमण करते हुए लोगों का अभिवादन किया।

नगर पंचायत कोटा का मतगणना प्रक्रिया आज 15 फरवरी को डी के पी स्कूल स्थित सांस्कृतिक भवन में सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सरोज दुर्गेश साहू ने नगर पंचायत कोटा की 15 वार्ड में बढ़त बनाते हुए जीत हासिल किया, इस जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ा।

जीत के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आतिशबाजी करते हुए बाजे गाजे के साथ नाचते गाते हुए विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अभिवादन किया।
