सुर्खियां

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में अंतरित की धान की अंतर राशि

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान खरीदी के अंतर की राशि का वितरण आज विधानसभा क्षेत्र कोटा में मुख्य कार्यक्रम डीकेएपी स्कूल प्रांगड़ कोटा में  श्री  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी की उपस्थिति में आयोजन किया गया। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरुण सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। कृषक उन्नति योजना का  मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम जो कि बालोद जिला में आयोजित था से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर सीधा प्रसारण किया गया। 
           कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश के 24.72 लाख किसान जिनके द्वारा धान विक्रय किया गया था ,को अंतर की राशि 13320 करोड रुपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई।जिसमें बिलासपुर जिला के अंतर्गत धान बेचने वाले 1लाख 24 हजार कृषकों के द्वारा कुल धान खरीदी 7.06 लाख मैट्रिक टन की गई जिसके अंतर की राशि 648.14 करोड रुपए की गई। जिसमें  विकासखंड कोटा  में कुल 20288 किसानों को धान के अंतर की राशि 291करोड 30 लाख रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में सीधे अंतरित की गई।
           कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत राशि अंतरण का प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
            कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कोटा , नगर पंचायत कोटा व रतनपुर के अध्यक्ष , जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, क्षेत्र के अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि  ,एसडीएम कोटा, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग  व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक व अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!