
मनमोहन सिंह राजपूत (खैरा) ग्राम पंचायत खैरा सहित अंचल के मंदिरों में महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा किया गया।सुबह से मंदिरों में हर हर महादेव की जयकारे के साथ भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन रहे।

हिंदू धर्म संस्कृति में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष स्थान होने से चपोरा, सेमरा,उमरियादादर रिगवार, नवागांव,पोड़ी,मोहदा मे महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम कलश यात्रा निकल गई।इसके बाद आचार्य मनोज दुबे द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित मंदिर की पूजा करते हुये बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और आदिशक्ति मां पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन पूरे दिन शुभ मुहूर्त है। इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किसी भी समय किया जा सकता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती रहने के लिए व्रत का नियम के अनुसार पालन भी करती हैं।।तत्पश्चात मंदिर के शीर्ष हिस्से में झंडा और कलश लगाया गया।इसके बाद शिव रुद्राष्टक,शिव स्त्रोतम और दूध,दही,घी, मधु,मिश्री से पंचाक्षर मंत्र के साथ शिवाभिषेक कर नर्मदश्वर शिवलिंग और नंदी की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा किया गया।पूजन पश्चात उपासकों ने भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए भक्तों ने जलाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प,श्रीफल अर्पित किया।
