सुर्खियां

धान परिवहन की गति धीमी, कोटा विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों के लिए बना सिरदर्द

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) कोटा विकास खण्ड में धान परिवहन की गति धीमी चल रही है। इसे लेकर कोटा विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी परेशान हैं। ये कर्मचारी लगातार खाद विभाग पहुंचकर धान परिवहन कराने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, सेवा सहकारी समितियों में धान अब भी डंप पड़ा हुआ है। ऐसे में बारिश होने पर समिति को धान खराब होने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
धान परिवहन को लेकर समिति के  कर्मचारियों ने खाद्य अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी और जिला विपणन अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी है।


मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना धान खरीदी केन्द्र में 122113.60 की धान खरीदी की गई। 80059.20 उठाव हुआ है अब तक 42054.40 शेष धान उठाव के लिए बचा हुआ। वही पीपरतराई धान खरीदी केन्द्र में 65946.00 धान खरीदी की गई। 45950.00 उठाव हुआ है। 19996.00 शेष धान का उठाव बचा है।

महीनों बीत जाने के बाद भी धान परिवहन की गति सुस्त पड़ी हुई है, इसका सीधा नुकसान समिति को हो सकता है। समिति कर्मचारियों की मानें तो धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू होती है, जिस समय नमी 14 से 17 प्रतिशत रहता है, लेकिन धान उठाव के समय नमी 10 से 12 प्रतिशत रहता है. 2 से 4 प्रतिशत धान में सुखत स्वाभाविक है, जिसे शासन स्तर पर मान्य किया जाना चाहिए। धान उपार्जन केंद्रों में खुले आसमान के नीचे डंप धान में बेमौसम बारिश, तेज धूप से धान को नुकसान हो रहा है. ऐसे में जल्द धान परिवहन करने की मांग कोटा विकास खण्ड के समिति कर्मचारी कर रहे है।

Back to top button
error: Content is protected !!