सुर्खियां

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटा की 7वी की छात्रा के हाथ में अज्ञात लोगों ने कुछ सुई नुमा चुभाया जिससे बच्ची की तबियत हुई खराब

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटा की 7वी की छात्रा के हाथ में अज्ञात लोगों ने छात्रा के सीधे हाथ में  कुछ चुभाया जिससे बच्ची की तबियत खराब हो गयी। स्कूल प्रबंधन आननफानन में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटा में मध्यान्ह भोजन के समय लगभग 3 बजे 7 वी की छात्रा सोनम साहू पिता आनंद साहू उम्र 13 वर्ष अपने क्लास में बैठी उसी समय स्कूल के पीछे कुछ असामाजिक तत्व किस्म के लड़के गालीगलौज कर रहे थे। जिन्हें छात्रा ने गालीगलौज करने से मना की तो उन्ही में से एक लड़के ने छात्रा के सीधे हाथ में नोकीले नुमा कुछ चुभा दिया जिसके बाद छात्रा के हाथ कापने लगा और जलन होने लगी और सर में भी जलन होने लगी। जैसे ही स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षकों को इसकी जानकारी मिली तो छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद  भी छात्रा को आराम नही मिला जिसके बाद छात्रा सोनम को सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया है।

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटा के आसपास असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार की है। शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही।

Back to top button
error: Content is protected !!