
मनमोहन सिंह राजपूत (खैरा) 5 सौ बरस के लंबे इंतजार के बाद अलौकिक और पवित्र क्षण में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा किया गया।जिसके शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत खैरा और ग्रामवासियों की संयुक्त तत्वावधान में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। जिससे पूरे अंचल के बुजुर्ग,महिला और बच्चों में राममय का उत्साह और उमंग बना रहा।

अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश के साथ श्री राम उत्सव मनाने तीन दिनों तक घर घर जाकर ग्रामीण महिला भक्त जनों द्वारा ग्राम के लोगों को आमंत्रित किया गया।जिसका थाली में से सजा पूजा आरती कर स्वागत किया गया।प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर सनातन धर्म अनुसार विधि विधान से अक्षत कलश को स्थापित किया गया।तदुपरांत भगवान श्री राम की पूजा अर्चना उपरांत राम रक्षा स्त्रोतम, श्री राम स्तुति और सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया।जहां एक और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई तो वहीं दूसरी ओर पूरे दिन रामायण का आयोजन किया गया।जिसके प्रभाव से चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहा।राम दरबार सहित भगवान श्री राम उत्सव स्थल में भोग प्रसादी का वितरण किया गया।

दीप की रोशनी से जगमग हुआ पूरा दैव स्थान …. ग्राम स्थित देवस्थान में सनातन काल से चली आ रही सभ्यता संस्कृति और अलौकिकता के प्रतीक 351 दीप को प्रज्वलित किया गया।दीपावली की तरह जगमगाते दीप की रोशनी में अंधकार का विनाश कर मानव जीवन के लिए कुशलता और संपन्नता की रोशनी फैलती रही।

कलश के साथ निकाली गई शोभायात्रा …. मां महामाया मंदिर प्रांगण में आचार्य द्वारा पूजन अनुष्ठान पश्चात सुख और समृद्धि के प्रतीक कलश की यात्रा निकली गई।कलश यात्रा में 151 बच्चे व महिलाओं ने हिस्सा लिया।जो पूरे ग्राम सहित राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।