
ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) छत्तीसगढ़ राज्य में मंत्री पद के शपथ ग्रहण करने के बाद मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सपरिवार रतनपुर में विराजमान मां महामाया देवी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। जहाँ मां महामाया के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिए। मां के दर्शन पश्चात रतनपुर के शिव मंदिर बूढ़ामहादेव के दर्शन कर मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु यज्ञ में शामिल हुए।

मंत्री बनने के बाद मां महामाया देवी के दर्शन करने पहुँचे श्याम बिहारी जायसवाल का मंदिर ट्रस्ट के द्वारा चुनरी श्रीफल देकर स्वागत किया गया।

मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के रतनपुर आगमन पर रतनपुर के समाज सेवी ललित अग्रवाल के द्वारा महामाया चौक में आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। साथ ही रतनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़ी संख्या में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया।
