सुर्खियां

कोटा में कांग्रेस की निर्णायक बढत बरकरार, अटल 7994 मत से आगे

कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को मिले मतों की गणना के सत्रहवें राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। सत्रहवें राऊंड के घोषित परिणाम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को 65063 मत मिले हैं वे अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से 7994 मतों से आगे चल रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव  को 57069 मत मिले हैं.
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी की प्रत्याशी विधायक  डा. रेणु जोगी को 7829  मत मिले हैं.  वे कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव  प्रत्याशी से 54317 मतों से  पीछे हैं। वहीं  आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज मसीह को 1906 मत मिले हैं. गोडवाना गणतंत्र पार्टी के नंद किशोर राज को  4338 मत वहीं  निर्दलीय प्रत्याशी मनोज बिरको को 1301 मत मिले हैं. 

Back to top button
error: Content is protected !!