सुर्खियां

क्षेत्रीय विधायक उम्मीदवार बनाने युवा नेताओं ने पेश की दावेदारी, कोटा विधानसभा में दर्जनों दावेदार के बीच आखिर कौन होगा सब पर भारी ?

मनमोहन सिंह राजपूत (खैरा) छत्तीसगढ़ राज्य में चुनावी बिगुल बजने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।दावेदार मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने मैदान में उतर कर अपना पक्ष मजबूती के साथ रख रहे हैं।सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने दलों को जीत दिलाने गांव से लेकर शहर तक अपनी पकड़ को मजबूत बनाने में जुट गए हैं।
विधानसभा चुनाव संपन्न होने में अब कुछ ही महीनों का समय रह गया है। हॉट सीट के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली कोटा विधानसभा में अब चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है।क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर, क्षेत्रीय प्रत्याशी को लेकर, क्षेत्र के जनता की आवाज बनने दावेदार क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।लगातार आम सभाएं हो रही हैं, चौपाल लगाया जा रहा है।हर एक दावेदार की अपनी एक पृष्ठभूमि है जिसके दमखम पर वह आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपनी बात मजबूती के साथ मतदाताओं के साथ साझा कर रहे है।जहां एक और कार्यकर्ता और जनता सालों से क्षेत्रीय उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं।तो वहीं दूसरी ओर दावेदार भी आवेदन जमा कर स्थानीय प्रत्याशी बनाने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।बहरहाल कौन दावेदार टिकट हासिल करने में सफल होगा यह तो भविष्य के गर्त में छिपा हुआ है।

सेवा और विकास करने कोटा मंडी अध्यक्ष ने किया दावेदारी — कोटा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़कर जनता की सेवा और विकास करने के उद्देश्य से कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोटा को सौंप दिया है।कॉंग्रेस पार्टी के प्रति अपने परिवार की निष्ठा और लगन को देखकर 2003 से राजनीती के क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ
सरल स्वभाव और विकास के मुद्दों को लेकर लोगों के दिलों में राज करने वालेसंदीप शुक्ला आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं।पार्टी के प्रति समर्पित भावना होने की वजह से उन्हें 2006 उपचुनाव में बेलगहना जोन के संचालक की जिम्मेदारी दी गई।2007 मे युवक कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक रहे, जनता ने आशीर्वाद देकर 2010 से 2015 तक कोटा के जनपद अध्यक्ष पद पर आसीन किया।2011से 2014 तक जिला महामंत्री ग्रामीण कांग्रेस बिलासपुर,2014 से 2018 तक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कोटा,2018 से 2021 तक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बेलगहना,2021से 2022 तक किसान कांग्रेस बिलासपुर के जिला अध्यक्ष रहने के साथ 2022 से वर्तमान मे मंडी अध्यक्ष कोटा पद में रहकर किसानों की सेवा कर रहे हैं।इसके अलावा पार्टी द्वारा दी गई विभिन्न जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे,मरवाही उपचुनाव, खैरागढ़ उपचुनाव, असम विधानसभा चुनाव, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मे प्रभारी के रूप मे काम का अवसर मिला है।

युवा नेता की दावेदारी से दिलचस्प हुआ माहौल— धार्मिक,सामाजिक और राजनीति में अपनी अग्रणी सेवा देने के साथ 23 वर्ष की उम्र में जनपद उपाध्यक्ष बनकर बच्चे,युवा से लेकर बुजुर्गों के दिलों में राज करने वाले रवि परिहार ने विधायक प्रत्याशी बनाने दावेदारी पेश कर अपनी ताल ठोक दी है। जिससे कोटा की राजनीतिक क्षेत्र और भी दिलचस्प हो गया है।परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हमेशा लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहने की वजह से परिहार ग्रामीण क्षेत्र में विशेष पैठ रखते हैं। 1997 में इनकी राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। 1997 से 2004 में एनएसयूआई के जिला संयुक्त सचिव पद का कमान मिला। जिसके बाद 2001 से 2003 तक इन्हें यूथ कांग्रेस कोटा ब्लॉक का सचिव नियुक्त किया गया। अपने निष्पक्ष और निर्भीक छवि की वजह से जनता ने इन्हें 2005 में जनपद उपाध्यक्ष बनाया जिस पर वे 2010 तक पदस्थ रहे। इसी दौरान इन्हें तात्कालिक विधायक राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने 2005 से लेकर 2008 तक जनता की आवाज बनने विधायक विधायक प्रतिनिधि के रूप में स्वीकार किया। सच्चे सेनापति के रूप में कार्य करने पर 2018 से लेकर अभी तक सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के पद पर विद्यमान है। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में समाज के प्रति सक्रियता को करणी सेना ने इन्हें और मजबूत करते हुए राजपूत करणी सेना रतनपुर का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है।

Back to top button
error: Content is protected !!