सुर्खियां

ठग महिलाओं का गिरोह ने जेवरात की नकल उतारने का झांसा देकर सोने चांदी के गहनों पर हाथ किया साफ

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) जेवरात की नकल उतारने का झांसा देकर  महिला ठग हजारों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। ठगी की शिकार महिला के पति ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। रतनपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 15 मेण्ड्रापारा निवासी राजेश कुमार पिता हीरा लाल की पत्नी श्यामा बाई 16 जून की सुबह 10-11 बजे घर पर अकेली थी।

इसी दौरान 2 महिला आयीं, उन्होंने कहा कि हम कढाई में छाप बनाते है। अपने नाक में पहने सोने की फुल्ली व कढ़ाई को दो इसकी नक्काशी की नकल बनाएंगे। इसके पैसे हमें शासन से मिलेगा। श्यामा ने नाक में पहनी सोने का फुल्ली व कढ़ाई दी। जिसे लेकर नकल उतारने के बाद फुल्ली को वापस देकर छाप को विदेश भेजने की बोल कर चले गये। इसके बाद दूसरे दिन 17 जून को सुबह 10-11 बजे के बीच ठग महिलाएं फिर आई। उन्होंने छाप बनाने के लिए घर में रखे व शरीर में पहने सोने चांदी के जेवरात जिसमें चांदी का पायल 3 नग, कान के तरकी सोने का 1नग, चांदी का लच्छा 1नग, चांदी – हॉफ करधन 1 नग, पांच फर का सोने का माला 1 नग को श्यामा बाई से मांगे।

जेवरात लेने के बाद ठग महिलाओं ने छाप बनाकर कल जेवरात लाकर दे देगें कहकर चले गए। घटना के कुछ समय बाद श्यामा को एहसास हुआ कि उसे ठग लिया गया है। उसने घर आने पर घटना की जानकारी अपने पति राजेश कुमार को दी। आसपास काफी पतासाजी करने के बाद भी ठग महिलाओं की कोई जानकारी नहीं मिली। राजेश कुमार ने मामले की शिकायत रतनपुर थाने में कर अपराध दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!