सुर्खियां

कृष्ण कुमार भट्ट पथिक जी मुंगेली जिले के बहुत बडे साहित्यकार थे ,, दी गई श्रद्धांजलि।

राहुल यादव (लोरमी मुंगेली) मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति लोरमी द्वारा जिले के बहुत बड़े साहित्यकार स्वर्गीय कृष्ण कुमार भट्ट को भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की गई।

अध्यक्ष अशोक तिवारी ने स्वर्गीय भट्ट को साहित्य साधक, मिलनसार, व कुशल संयोजक बतलाया। सचिव डाक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज ने स्वर्गीय भट्ट जी को साहित्य जगत का पुरोधा ,सहज सरल व्यक्तित्व के धनी,व महान साहित्यकार बतलाते हुए उनके निधन पूरे छत्तीसगढ प्रदेश की साहित्य जगत की छति कहा।स्वर्गीय भट्ट जी को श्रीमती अरूणा अग्रवाल, श्रीमती दुर्गाप्रमोद तिवारी,श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी,डी एल भास्कर, संतोष कुमार राजपूत, रमन शर्मा, सतीश पटेल, प्रशान्त तिवारी, संजयसिह राजपूत, रोशन सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, मुकेश वैष्णव, जितेंद्र वैष्णव दयाराम साहू अभिजीत तिवारी व नीलेश दुबे ने भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की।

Back to top button
error: Content is protected !!