सुर्खियां

ब्लॉक अध्यक्ष नागेन्द्र राय के नेतृत्व हुआ नुक्कड़ सभा का आयोजन, कांग्रेसीयों का जय भारत सत्याग्रह  आंदोलन नुक्कड़ जनसभा का पचपेडी बाजार में ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व आगाज…

राजेश कुमार (मस्तुरी) पचपेडी में मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार मे ब्लॉक कांग्रेसियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी में सत्याग्रह आंदोलन के तहत नुक्कड़ सभा कार्यक्रम का आयोजन किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में क्षेत्रीय कांग्रेसी नेताओं व पदाधिकारीयों ने नुक्कड़ सभा के दौरान राहुल गांधी की सदस्यता राजनीति के तहत खत्म करना,  सभी वक्ताओं ने अपने अपने  शब्दों से केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि अडानी अंबानी से चलने वाली मोदी सरकार को राहुल गांधी से डर लगने लगी है,आगामी चुनाव में केंद्र सरकार को हार का डर सताने लगा है इसलिए राहुल गांधी की सदस्यता पर राजनीति कर खत्म  कर दी गई है।
कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के इस डरपोक रवैया से डरेगा नही, और आने वाले चुनावों में इसका सच मोदी सरकार को देखने को मिलेगा।


कांग्रेसियों द्वारा नुक्कड़ सभाके माध्यम से हाट बाजारों में जनता के बीच पहुंचकर भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या ,हमारे नेता राहुल गांधी ने लोकसभा व जनसभा में बढती महंगाई, बढती बेरोजगारी एवं सरकारी उपक्रमों को एक एक करके लगातार निजीकरण करने वाले केंद्र में बैठी मोदी सरकार से जवाब मांगा।लोकतंत्र संविधान को कुचला जा रहा है यहां तक अभिव्यक्ति को भी दबाया जा रहा है।हमारे नेता राहुल गांधी को जेल भेजने की षड्यंत्र किया दो साल की सजा दिलावा दी गई।ऊनके सरकारी आवास खाली करवा गया।साथ ही लोकसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई यह लोकतंत्र को कुचलने का भाजपा का प्रयास रहा है। अगर राहुल गांधी ने सवाल उठाया और अडानी समूह की जांच की मांग की तो क्या गलत किया यह षडयंत्र केंद्र सरकार मोदी सरकार के इशारे पर हो रहा है। यहां तक कि भाजपा के कुछ नेताओं ने भी स्वीकार किया है कि गलत हो रही है।


मंगलवार को पचपेडी के सप्ताहिक हाट बाजार में जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ सभा आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि किस षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता समाप्त करने का मोदी सरकार ने की है।क्योंकि राहुल गांधी ने सदन के अंदर सवाल पूछते हैं इसलिए जवाब देने के बदले उनको सदन से ही बाहर कर दिया गया।राहुल गांधी को मोदी सरकार द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है हमेशा जनता के लिए आवाज थे,इसलिए सुनियोजित तरीका से ऊनकी सदस्यता को समाप्त कर दिया गया और केंद्र सरकार गलत नीतियों के खिलाफ आज  नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता के बीच तमाम मुद्दों को बताया जा रहा है।ऊन्होने बताया की जय भारत सत्याग्रह राहुल गांधी की गलत सजा और अयोग्यता ठहराने के खिलाफ नुक्कड़ सभा के माध्यम से हाट बाजारों  विरोध है। जनता के धन और देश की धन की लूट के खिलाफ जनता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी के मजबूत संकल्प को व्यक्त करने के लिए, अडाणी समूह के खिलाफ लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की अपनी मांग पर जोर देने के लिए यह जय भारत सत्याग्रह आंदोलन नुक्कड़ सभा शुरू किया गया है। राहुल गांधी जनता की आवाज है।केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता के बीच बताने का काम किया जा रहा है।
आज के कार्यक्रम में मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय,पूर्व मस्तुरी छाया विधायक दिलीप लहरिया,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, प्रदेश महिला सचिव किरण तिवारी, प्रदेश अज.महिला अध्यक्ष सुकृता खुटे, जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,जनपद सभापति दामोदर कांत,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष परसराम चंद्राकरअ.ज.ब्लॉक अध्यक्ष लखन टंडन,युवानेता अशोक राजवाल,देवेंद्र कृष्णनन,परमेश्वर रात्रे  ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय नामदेव, जोन अध्यक्ष कांति भारद्वाज,वरिष्ठ कांग्रेसजन में गिरजा शंकर जौहर,कमल डहरिया, युवानेता एनल घृतलहरे, विमला मानिकपुरी, लता कुर्रे,विशंभर खूटे, रितुराज भार्गव, सुभाष टंडन, ताराचंद वर्मा , लक्ष्मी यादव,दूजराम बंजारे, केशव साहू,राजेश बंजारे, राजिव मितान क्लब से विश्वजीत सिह अनंत, अश्विन लाली टंडन, निक्कू सुमन,धन्मेंद्र खाडेकर,अमेश काठले,अजय टंडन, साहिल सुमन,शुभम बंजारे सहित पुरे राजिव मितान क्लब के पदाधिकारियां व सदस्य, शोभित नेताम,बलराम पटेल,राजकुमार रजक,शिव साहू,विजय नेताम,राहुल गायकवाड,साधुराम भारद्वाज, सहित कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!