
ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले नाबालिग लड़की के 28 फरवरी 2023 को घर से गायब होने की शिकायत कोनी थाने दर्ज कराई गई थी। जिसपर पुलिस नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की नाबालिक लड़की कोनी निवासी राहुल धीवर के साथ रायपुर टिकरापारा में है। जहाँ कोनी पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर रायपुर के लिए रवाना किया।
जहाँ मौके पर दबिश देकर आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। वही उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षण प्रसाद सिन्हा, सुनि संतोष पात्रे, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, प्र. आर. संजय शर्मा, आर. समारू लकड़ा, मनीष जायसवाल, विकास श्रीवास, म. आर. उत्तरी भारती का विशेष योगदान रहा।