
आकाश पवार,पेंड्रा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय सप्ताह अभियान के तहत जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही मंडल के ग्राम बरौर स्थित नटेश्वरी मंदिर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह भोज का कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य सलाह हेतु आस-पास के 101 ग्रामीणों ने इसका लाभ लिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सह कोषाध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला संगठन प्रभारी रितेश फरमानिया, भाजपा जिला महामंत्री लालजी यादव,कुबेर सर्राटी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं संभागीय प्रभारी रितेश मोहरे, जिला प्रभारी गौरी गुप्ता,मंडल अध्यक्ष भाजपा किशन सिंह ठाकुर एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दिवंगत भाजयुमो नेता गणेश चौधरी को श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि:-
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम दिवंगत भाजयुमो नेता गणेश चौधरी को श्रद्धांजलि देकर शुरू किया गया। साथ ही मंचीय कार्यक्रम में केंद्र सरकार के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाये जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। वहीं कार्यक्रम में पधारे भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश मोहरे ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ सेवा करना है। जिसके तहत हम आपके पास आये हैं। वहीं भाजयुमो जिला प्रभारी गौरी गुप्ता ने आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ही ऐसे कार्यक्रमों को आयाम दे सकती है कि इतने दूर छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर ग्रामीणों की चिंता करते हुए स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया। वहीं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने मरवाही विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार या उसके प्रतिनिधि जो आपके विधायक हैं वो आपके पास कभी नही पहुंचे जबकि वह पेशे से डॉक्टर हैं और एक लंबा डॉक्टरी कार्यकाल यहां गुजार चुके हैं। मरवाही के स्वास्थ्य व्यवस्था कांग्रेस विधायकों के राज में गड़बड़ ही रही है। आज कांग्रेस के राज में विधायक जी के प्रयास से स्थिति और बुरी हो गई है, मरवाही विधायक और उनकी सरकार मरवाही के गरीब असहाय लोगों की सुध लेने वाली नही है तो अब भाजपा को जिताने दृण संकल्पित हो जाएं। इसी प्रकार भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन पैकरा,सुनील शुक्ला, आयुष मिश्रा,कमलेश यादव आदि नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं मेडिकल टीम,ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन भाजयुमो जिला महामंत्री सिद्धार्थ दुबे ने किया।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री राकेश दीक्षित, दयाचंद कोर्चे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल,जिला महामंत्री अमरदीप जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आकर्ष प्रताप,प्रखर नामदेव,अभिषेक जयसवाल,सोनू सोलंकी ,सुभम पांडेय ,अमन दुबे, किशन रजक प्रकाश केवट, नरेंद्र ओट्टी विक्रांत राय,संजू यादव, छोटा पुरी सहित बहुत से पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

