सुर्खियां

विधायक कमरो ने किया भारत जोड़ो ग्राम यात्रा का आगाज, राजीव गांधी जिंदाबाद एवं भारत जोड़ो सरीखे नारों की गूंज से जनमानस को दिया गया एकता का संदेश

शैलेश गुप्ता (जिला एमसीबी) गुरूवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित। नगर पंचायत खोंगापानी से नगर पंचायत नई लेदरी तक सविप्रा उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त। विधायक गुलाब कमरो के
नेतृत्व में राजीव भारत जोड़ो ग्राम यात्रा का आगाज हुआ। यात्रा के दौरान राजीव गांधी जिंदाबाद एवं भारत जोड़ो सरीखे नारों की गूंज से जनमानस को एकता का संदेश दिया गया। यात्रा आरंभ होने से पूर्व विधायक कमरो व पदाधिकारियों के द्वारा स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा पर
माल्यार्पण किया गया। यात्रा के दौरान विधायक का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक कमरो ने कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, कर्मचारी, विद्यार्थी हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। लोग भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त हैं। मोदी सरकार अंग्रेजों की नीति फूट डालो शासन करो पर चलकर देश को तोड़ रही है। जनहित के मूल मुद्दों को छिपा कर हमारे लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है उसी तरह भारत जोड़ो ग्राम यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जिसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ो ग्राम यात्रा के अवसर पर प्रदेश प्रभारी गुल खान, जिला प्रभारी रविशंकर राजवाड़े, संभागीय अध्यक्ष संगीता राजवाड़े जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,शरण सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष(ग्रामीण राजेश साहू ),ध्रुपत चौहान, एसपी सिंह,विवेक चतुर्वेदी,राजाराम कोल, जगदीश मधुकर, पिंटू भास्कर, राजा पांडेय, विष्णु दास, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, संजीवनलाल, शमीना खातून,अमर सिंह,अनित दुबे, प्रेम सागर तिवारी, अमोल सिंह, कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, NSUI, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!