सुर्खियां

यातायात पुलिस विभाग मुंगेली एवं भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ मुंगेली व संघ लोरमी के द्वारा 33 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह किया गया आयोजित

राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) 33 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा  सप्ताह दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित।

यातायात पुलिस विभाग मुंगेली एवं भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ मुंगेली स्थानीय संघ लोरमी के द्वारा आज दिनांक 15 जनवरी को  लोरमी के चार खंभा चौक में जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन एवं सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाने।

तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें, बीच सड़क में वाहन ना रोकने ,तेज गति से वाहन न चलाने ,यातायात नियमों का सदैव पालन करने ,बच्चों को सड़क पर नहीं खेलने दे, तीन सवारी वाहन  न चलाने ,शराब पीकर वाहन न चलाने ,18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन ना चलाने ,एवं वाहन चलाते समय वाहनसे संबंधित समस्त कागजात साथ रखने ,आदि के विषय में जन जागरूकता दी गई।

उक्त कार्यक्रम थाना लोरमी के प्रभारी श्री गौरव पांडे के निर्देशन में एवं सहायक उपनिरीक्षक श्री संतोष लोधी एवं यातायात शाखा के सहायक उपनिरीक्षक श्री यशवंत सिंह, आरक्षक सीताराम बर्मन एवं सत्यम राठौर के साथ  स्काउट मास्टर राम कुमार बघेल, सीनियर रोवर मैट निखिल मौर्य ,रेंजर अंकिता ,अनामिका यादव ,पायल केसरवानी ,निकिता ध्रुव, साक्षी सोनी, जीनत बानो ,दुर्गेश्वरी साहू ,ममता वर्मा निकिता  के साथ में स्काउट मास्टर अमित गुप्ता भी उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!