सुर्खियां

कलेक्टर ने किया छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन

राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित अपने चेम्बर कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली के वार्षिक कैलेण्डर 2023 का विमोचन किया। इस दौरान कलेक्टर ने राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यांे को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली द्वारा शासन की महत्वपूर्ण जानकारियों को संकलित कर वार्षिक कैलेण्डर का प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के संरक्षक संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, अध्यक्ष डाॅ. आई पी. यादव, उपाध्यक्ष द्वय श्री व्ही. के. केडिया एवं श्री सी.डी. प्रसाद, महासचिव डाॅ. रूपेश पाठक, कार्यालय सचिव श्री जे. आर मधुकर, कोषाध्यक्ष डाॅ. पी.एस ठाकुर, जिला जनसंपर्क विभाग के उप संचालक श्री एस. आर. लहरे, तहसील शाखा कोषाध्यक्ष प्रो. राजेश घोषले, जिला कार्यकारिणी सदस्य आर. के. लहरे, सुरेश कुमार सिंह, संजय पाल, किशोर प्रभात सिंह, एल. आर कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमति सविता राजपूत, प्रो. मदन लाल कश्यप, जितेन्द्र शर्मा, एडीपीओ अजयनाथ एवं सहायक पंजीयक सहकारिता हितेश श्रीवास सहित अन्य अधिकारी लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!