
राहुल यादव (लोरमी-मुंगेली) जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस शानिवार को राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए। वे मध्यप्रदेश के निमाड़ जिले के मोरटक्का गांव से बलवाड़ा तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा किये।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है बल्कि पूरे देश के आम लोगों के मन मे सामाजिक सौहार्दता के प्रति नई चेतना जागृत की है। समाज के हर वर्ग के लोग इस भारत जोड़ो यात्रा से व्यक्तिगत जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। यह यात्रा कांग्रेस पार्टी और भारत देश की दशा, दिशा एवं भविष्य तय करेगी।

यात्रा के दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, गुरु रूद्रकुमार, प्रेमसाय टेकाम, शिव डहरिया, अमरजीत चावला से भी मुलाकात की।