सुर्खियां

किसानों के हित में सीएम बघेल का बड़ा निर्णय – राजू गुप्ता

जोसेफ /अम्बिकापुर…. किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजू गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राशि अंतरण कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 हेतु जिले के 2675 गन्ना किसानों के खाते में गन्ना प्रोत्साहन राशि 6 करोड़ रुपये अंतरित किया। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत पिछले एक पखवाड़े में 1863 पशुपालकों द्वारा बेचे गए गोबर की राशि 15 लाख 22 हजार रुपये भी उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया।


प्रदेश सचिव राजू गुप्ता ने भूपेश सरकार के किसान हितेषी कार्यों की तारीफ की है सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में कार्य हो रही है
नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी योजना सहित अन्य किसान हितैषी योजनाआें के द्वारा प्रदेश में महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। दीपवाली के ठीक पहले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तृतीय किश्त की राशि का भुगतान किया गया। आज गन्ना किसानों को दो वर्ष की प्रोत्साहन राशि तथा गोधन न्याय योजना की 55 वी किश्त की राशि का भुगतान किया गया।


मंत्री अमरजीत भगत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का उत्तरदायित्व से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का का उपार्जन कर किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को मिल रही लाभ।


1 नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। सभी खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं को ध्यान रखा जा रहा है। बारदाने की भी पर्याप्त व्यवस्था है। मोबाइल से घर बैठे टोकन कटाने की भी व्यवस्था है।

Back to top button
error: Content is protected !!