
शैलेश गुप्ता / मनेंद्रगढ़.…… राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुंठपुर सचिव हिमांशु आर्य के निर्देशानुसार

तालुका मनेंद्रगढ़ मे पैनल अधिवक्ता मनीष कुमार सोनी पैरा लीगल अर्द्ध न्यायिक सलाहकार लाला लाजपत प्रजापति के द्वारा विकासखंड मनेंद्रगढ़ में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवंबर 2022 तक हक हमारा भी तो है @75 के अंतर्गत प्रतिदिन गांव गांव में विधिक जागरुकता कार्यक्रम किया जा रहा हैं निशुल्क कानूनी सहायता, आपदा पीड़ितों को कानूनी सहायता, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की विधिक सेवाएं बच्चों के संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं, गरीबी उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के लिए विधिक सेवाएं नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं, एसिड हमले से पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, छोटे छोटे सुलझ समझौता योग्य मामलो का आपसी सहमति से लोक अदालत में निराकरण , मोटर दुर्घटना, क्षतिपूर्ति जानकारी, साइबर क्राइम से सावधान, बाल विवाह, दहेज प्रताड़ना, छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना, यातायात जागरूकता, प्रथम सूचना रिपोर्ट, भिक्षावृत्ति , बाल श्रम, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर सलाह सुझाव प्राप्त कर सकते हैं