
राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) ग्राम सुकली निवासी श्री धनीराम सिंह राजपूत के सुपुत्र उदित नारायण सिंह उम्र 7 वर्ष ब्लड कैंसर से पीड़ित होने पर रायपुर में इलाज हो रहा है जिसमें आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने पर राजपूत युवा मोर्चा लोरमी द्वारा 39786 का किया गया।

ग्राम बिचारपुर में स्व. जयदीप राजपूत पिता स्व. नीलकंठ राजपूत ग्राम बिचारपुर के राजपूत युवा मोर्चा द्वारा शोकाकुल परिवार हेतु जुटाए गए सहयोग राशि 11,400 रु प्रदान किया गया। 4-5 साल के अंदर श्रीमती संतोषी बाई राजपूत के पति एवं दो पुत्र का आकस्मिक निधन हो चुका है। 3 जवान पुरुष के मृत्यु उपरांत केवल एक महिला सदस्य (संतोषी बाई) बची है। इस अवसर पर संजय सिंह राजपूत रामायण सिंह विनोद सिंह लोमस सिंह राजपूत नरेंद्र सिंह फौजी पुष्कर सिंह रघुवीर सिंह सत्यनारायण सिंह धर्मजीत सिंह महावीर सिंह गिरधारी सिंह रघुनंदन सिंह फौजी परदेसी सिंह आदि उपस्थित रहें।