
जोसेफ (अम्बिकापुर) छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने के पश्चात इरफान सिद्धकी ने तकिया मजार शरीफ अंबिकापुर में चादर चढ़ाकर देश और प्रदेश की खुशहाली अमन चैन की दुआ मांगी।

अंबिकापुर नगर निगम में पूर्व पार्षद व वर्तमान में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण का सरगुजा संभाग के मेंबर तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव के पद पर इरफान सिद्धकी पदस्थ थे। सरगुजा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं। वर्तमान में जारी हुए निगम ,मंडल, आयोग लिस्ट में मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए हैं सरगुजा संभाग मुस्लिम समुदाय तथा क्षेत्र के लोगों के द्वारा लगातार बधाई और संदेश उनको दी जा रही है।
आज मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने के पश्चात तकिया मजार शरीफ अंबिकापुर में चादर चढ़ाकर देश और प्रदेश की खुशहाली अमन चैन की दुआ मांगी।