सुर्खियां

राहुल गांधी की पदयात्रा में मिल रहे अपार जन समर्थन से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित, भाजपा में डर समा रहा है, राहुल जगा रहे प्रेम एवं सद्भावना के अलख- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर

राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पिछले 1 माह से चल रही भारत जोड़े पदयात्रा से जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है वहीं जनमानस से इस यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से भाजपा घबरा एवं डर गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा ने एक माह से अधिक समय पूरा कर लिया है।

भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों में उम्मीद की नई
किरण जगा रही राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की
पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विद्यटन कारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है यह देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है। श्री चंद्राकर ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजो भारत छोड़ो के नारा से फिरंगी हुकुमत डरी और देश को आजादी मिली उसी तरह भारत जोड़ो यात्रा में लग रहे नफरत भारत जोड़े की नारा से भाजपा और उनके नफरती गैंग बेचैन हो रही है। भारत जोड़ो पदयात्रा से वहीं लोग परेशान हो रहे है जिनका मुख्य एजेंडा नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी को सेंकना है। उन्होंने प्रश्न किया कि भारत जोड़ो पदयात्रा में नफरत भारत छोड़ो के नारे से भाजपा और उसके सहयोगी संगठन क्यों परेशान हो रहे है भाजपा की परेशानी से स्पष्ट समझ में आ रहा है कि उनकी नफरत फैलाने की एजेंडा अब खत्म हो रही है। लेखनी सोनू चंद्राकर ने कहा कि बीते 8 साल से अंग्रेजो की फूट डालो और राज करो की नीति पर भाजपा काम कर रही है जात से जात और धर्म से धर्म को लड़ाने का बार-बार षडयंत्र किया जा रहा है देश की गंगा जमुनी तहजीब को खड़ित किया जा रहा है। असहमति के अधिकार का हनन किया गया। लोकतंत्र का अमूल्यन हुआ है देश की सत्ता में बैठी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भाजपा की ट्रोल गैंग के द्वारा उनकी असहमति की आवाज को दबाने उनके खिलाफ नफरत का माहौल पैदा किया जाता है।

उन्हें राष्ट्रद्रोही कह दिया जाता है डर पैदा किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति देश की सरकार की खिलाफ की आलोचना न करें उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2018 में 15 साल के कुशासन भ्रष्टाचार रमन भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया। भाजपा को 15 सीटों में समेट दिया और भाजपा के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। उसी तरह ही 2024 में भी केन्द्र की तानाशाही सरकार की विदाई तय है जिस तरह बीते 8 साल में जनता के साथ अत्याचार हो रहा है देश की जनता मौन रहकर खून की आंसू रो रही है घुट-घुट कर जी रही है भाजपा जिन्हें जनता ने 303 सीट देकर देश की व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी थी उसी सरकार के द्वारा उत्पन्न की गई अव्यवस्थाओं के चलते देश की जनता हताश परेशान है और 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का जनता द्वारा तिरस्कार तय है। लोग अब विद्यटन वाली
राजनीति को समझ गए है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ने कहा कि वह भाजपा जो कभी सड़को पर पैदल नहीं चली जनता की आवाज नहीं उठाई जिसका मूल एजेंडा चंद पूंजीपतियों के लिए काम करना है वह क्या जाने पदयात्रा का मतलब। भाजपा के नेता पूंजीपतियों के करोड़ो की हवाई जहाज में बैठकर यात्रा करते है खुद को जनहितैषी होने का दावा करते है जनता से दूरी बनाकर चलते है ऐसे लोग पदयात्रा का मतलब नहीं समझ सकते है। राहुल गांधी की पदयात्रा से देश में सोहाद्र एवं भाईचारा के साथ साथ डर एवं भय का माहौल
खत्म हो जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!