सुर्खियां

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में किया मतदान

राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में छत्तीसगढ़ के राजीव भवन में मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि सागर सिंह बैस ने मतदान किया।

सोमवार की शाम 4 बजे तक चलने वाले मतदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत 307 प्रदेश पदाधिकारी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने बताया कि 24 साल बाद हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता और पीसीसी डेलिगेट्स में काफी उत्साह है, गुप्त मतदान है। मैंने डेलिगेट्स के रूप में वोट डाला है।

Back to top button
error: Content is protected !!