सुर्खियां

खेड़ा जी को उनकी सेवा, त्याग और दयालुता के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा – सागर सिंह बैस

राहुल यादव लोरमी/ मुंगेली – विधानसभा लोरमी के वनांचल क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षाविद प्रोफ़ेसर पीडी खेड़ा जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने वनग्राम छपरवा के अभ्यारण्य शिक्षण समिति उच्च. माध्यमिक विद्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने प्रोफेसर खेड़ा जी को याद करते हुए कहा कि वे सही मायने में सच्चे गांधी वादी थे। दिल्ली में रहने वाले एक उच्च स्तरीय जीवन जीने वाले व्यक्ति का अचानकमार यात्रा के दौरान जंगल में रहने वाले बैगा आदिवासियों से मिलकर अपना सब कुछ त्याग कर अपना शेष जीवन इनकी सेवा में अर्पित कर देना ये किसी आम इंसान के बस के बाहर की बात है। खेड़ा जी को उनकी सेवा, त्याग और दयालुता के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा।

इस दौरान जिला महामंत्री लखन कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मार्को, थानु बघेल, जाकिर हुसैन, खेम सिंह बघेल, देवी जायसवाल, नागेश गुप्ता, पुरुषोत्तम बघेल, जनपद सदस्य सुरेश बैगा, मनोज यादव, इतवारी सागरीया, आबिद कुरैशी, दीपक जायसवाल सहित अभ्यारण्य शिक्षण समिति विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!