सुर्खियां

ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा द्वारा पुरुष केपीएल कराने सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, 9 अक्टूबर को खैरा में होगा ट्रायल

मनमोहन सिंह राजपूत/खैरा – ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा द्वारा ग्राम पंचायत बारीडीह में कबड्डी खेल के साथ खिलाड़ियों के विकास के सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी कोटा केपीएल, कबड्डी ट्रायल, ट्रायल चयन समिति, टीम गठन समिति सहित कबड्डी खेल के क्षेत्र दायरे को आगे बढ़ाने नए सदस्यों के गठन पर चर्चा की गई।
        ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा द्वारा सर्वसम्मति से कोटा प्रीमीयर लीग पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।जिसमें प्रारंभ होने के पूर्व ब्लाक अंतर्गत आने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल किया जाना है।ट्रायल पश्चात चयनित खिलाड़ियों को अलग-अलग टीम में विभाजित किया जाएगा। जिसके लिए कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रभारी सुदर्शन सिंह राजपूत कैलाश चंद्र पोर्ते सदस्य धन सिंह पोर्ते, नंद कुमार ध्रुव एवं शिवकुमार कैवर्त को दिया गया है I ट्रायल चयन समिति की प्रभारी प्रदीप सिंह सीदार एवं महाराज सिंह पैकरा रहेंगे। सदस्य धाम सिंह मरावी, राय सिंह यादव,पितांबर सिंह पोर्ते, नंद कुमार ध्रुव, उत्तम मरावी ,गुलाब श्याम ,शिव शंभू जगत, नंद कुमार मरावी,ललित खुसरो होंगे। वही टीम गठन समिति के लिए प्रभारी पितांबर सिंह पोर्ते सदस्य प्रदीप सिदार, बुधराम मरकाम, धन सिंह पोर्ते,उत्तम मरावी ,शिव शंभू जगत, भारत यादव, शिव कुमार ,किताब सिंह पैकरा को चयनित किया गया है। तत्पश्चात कोटा केपीएल से चयनित खिलाड़ियों का ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा कबड्डी टीम का गठन किया जाएगा। बैठक में कबड्डी खेल को नई दिशा देने के साथ नई ऊंचाई तक पहुंचाने संघ में अमित आर्मो,मनमोहन सिंह राजपूत,अनुराग जायसवाल ,हरिशंकर यादव ,आसाराम ध्रुव, विजय मेश्राम और लखन पैकरा नये सदस्य के रूप में जोड़ा गया। इस दौरान ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा अध्यक्ष राजेंद्र जगत, सचिव महाराज सिंह पैकरा, सह सचिव पीतांबर सिंह पोर्ते, कोषा अध्यक्ष प्रदीप सिदार, रामायण सिंह पोर्ते, सुदर्शन सिंह राजपूत, कैलाश पोर्ते, धन सिंह,नंदकुमार,
शिवकुमार कैवर्त, अमित आर्मो,अनुराग जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खैरा में होगा 9 अक्टूबर को कबड्डी का ट्रायल – 9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को प्रातः 8:00 बजे से हाई स्कूल खैरा प्रांगण में पुरुष कबड्डी ट्रायल प्रारंभ होना है। जिसके पंजीयन का समय खिलाड़ियो के लिए सुबह 8:00 से 10:00 तक रहेगा। कोटा ब्लॉक के सभी खिलाड़ी 9926754429,8103372406 नंबर पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं,जिसका निर्धारित शुल्क ₹50 रखा गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!