सुर्खियां

कोटा में सनसनीखेज मामला: मोटरसाइकिल से बांधकर अज्ञात व्यक्ति को जलाया, हत्या की आशंका से पुलिस जांच में जुटी

कोटा – शिवतराई मार्ग पर सरहैया रिजॉर्ट से पहले मुख्य सड़क से करीब 50 से 60 मीटर अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति को मोटरसाइकिल से जीआई तार के सहारे बांधकर जलाया गया है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामले की सूचना वन विभाग की ओर से कोटा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया।

हालांकि, शाम हो जाने के कारण घटनास्थल पर विस्तृत जांच नहीं हो सकी। पुलिस अब गुरुवार सुबह से मामले की आगे की जांच और साक्ष्य संकलन करेगी।

प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह हत्या है या कोई हादसा, इसका वास्तविक खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!