सुर्खियां

निरंजन केशरवानी कोटा के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

कोटा – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. सपना पवार ने बताया कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक, ग्राम एवं नगर का विकास होना आवश्यक है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी विकास योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए. महाविद्यालय परिसर से आरंभ हुई रैली कोटेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए पौराणिक तालाब कोटसागर एवं पहुँची. जहाँ इस अभियान के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कोटसागर पर एक अत्यंत जीवंत और प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. नाटक के माध्यम से  जिला संगठक शितेष जैन, कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार साव और स्वयंसेवकों ने केन्द्र  सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना,  स्वच्छ भारत मिशन, स्टार्टअप इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल जीवन मिशन, ग्राम सड़क योजना, की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने दैनिक जीवन के संवादों और पारंपरिक गीतों का उपयोग करते हुए यह दिखाया कि किस प्रकार इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आम नागरिक अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं.  नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा एकत्रित हुए थे, जिन्होंने इन योजनाओं से जुड़ने का संकल्प लिया. नाटक के अंत में स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों की शंकाओं का समाधान भी किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक चांदनी, पूजा, काजल, ममता, पंकज, आकाश, अभय, अमित, दीपांशु, जहान ,संदीप, प्रांजल, अभिषेक, अमर दास, सत्यनारायण, रितिका, याराना, तनु, अंजलि एवं प्रकृति
उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!