सुर्खियां

शास्त्रीय संगीत में अभिनव तिवारी ने हासिल किया प्रथम स्थान, जीपीएम का नाम किया रोशन

पेंड्रा /बिलासपुर। नृत्य धाम कला समिति भिलाई, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ‘देश राग 2026’ कार्यक्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रतिभाशाली बाल कलाकार अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम का आयोजन SNDGS ऑडिटोरियम, भिलाई में किया गया। अभिनव तिवारी, कोटमीकला निवासी कृष्णा तिवारी के पुत्र हैं और वर्तमान में कक्षा 12वीं में बिलासपुर में अध्ययनरत हैं। शास्त्रीय संगीत में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।
अभिनव की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अभिनव ने परिवार के साथ-साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!